विश्व में कुल महाद्वीप के नाम, रोचक तथ्य, और जानकारी -7 Mahadeep 2023

Table of Contents

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं, कि विश्व में कुल महाद्वीप के नाम, रोचक तथ्य, और जानकारी। साथ ही अन्य कुछ बातें भी जानेंगे। इसके अलावा हम आपको इस विषय से जुड़ी कई जानकारी देने वाले हैं। यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो इसको अंत तक जरूर पढ़िए। महाद्वीप के नाम के साथ  कुछ रोचक तथ्य जानेंगे। इसके अलावा हम आपको इस विषय से जुड़ी कई जानकारी देने वाले हैं। यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो इसको अंत तक जरूर पढ़िए। यह पोस्ट पड़ने के बाद आपको अच्छे से समझ आ जायेगा की महाद्वीप क्या है, महाद्वीपों के नाम।

विश्व में कुल महाद्वीप के नाम, रोचक तथ्य, और जानकारी

mahadeep क्या है

महाद्वीप एक विस्तृत जमीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। महाद्वीप ऐसे स्थल क्षेत्र होते हैं जिस पर पृथ्वी की जनसंख्या निवास करती है। और यह पृथ्वी के सबसे बड़े स्थल भाग होते हैं। 

महाद्वीप की परिभाषा – पृथ्वी के विशाल, एकीकृत एवं विशिष्ट भू क्षेत्र जो सीमाओं से स्पष्ट होती हो, उसे महाद्वीप कहते हैं। 

mahadeep ka english

continent

महाद्वीपों को 7 भागों में बात गया है-

1. एशिया (Asia)

2. अफ्रीका (Africa) 

3. उत्तरी अमेरिका (North America)

4. दक्षिणी अमेरिका (South America)

5. अंटार्कटिका (Antarctica)

6. यूरोप (Europe)

7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

महाद्वीप की जानकारी और रोचक तथ्य

एशिया (Asia) महाद्वीप की जानकारी 

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 29.8% है। यह ‘संसार का सबसे (largest continent) बड़ा महाद्वीप है।
  • धरातल– एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व या दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके विभिन्न भाग पर्वतों, मरुस्थलों तथा वनों आदि के कारण एक दूसरे से अलग हैं। एशिया की प्राकृतिक बनावट अपने ढंग की अनोखी है।
  • जलप्रवाह प्रणाली– संसार की बारह सर्वाधिक बड़ी नदियों में से सात नदियाँ एशिया महाद्वीप में प्रवाहित होती हैं।
  • संरचना और खनिज– एशिया का धरातल यहाँ की भौमिक संरचना एवं इतिहास द्वारा निर्दिष्ट होता है। एशिया के कारण यहाँ की विशालता अलग-अलग स्थानों में भिन्न है।
  • जलवायु– यहाँ वर्ष में एक इंच या उससे कम से लेकर 450 इंच तक वर्षा होती है। वर्षा तथा तापक्रम की विषमता चरम सीमा तक पहुँच जाती है। साइबेरिया की शीतकाल की कड़ी ठंड प्रसिद्ध है।
  • प्राकृतिक वनस्पति– एशिया महाद्वीप का उत्तरी ठंडा भाग साधारणतया टुंड्रा तथा कोणधारी वृक्षों के जंगलों या टैगा से आच्छादित है तथा भूमध्यरेखीय एवं उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जंगल भूमध्यरेखा के पास के स्थानों में फैले हैं।
  • जीवजंतु– जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति की अत्यधिक विविधता तथा विषमता के कारण महाद्वीप में अनेक तरह के जीवजंतु पाए जाते हैं। विविध प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। दक्षिण एशिया में विषैले तथा साधारण साँपों की अनेक जातियाँ पाई जाती हैं। 

एशिया महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • सबसे बड़ा देश – चीन
  • सबसे छोटा देश – मालदीव
  • सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
  • नेपाल को “हिमालय राज्य” कहा जाता है।
  • विश्व का सर्वाधिक दुग्ध-उत्पादक देश भारत है।
  • जैकोआबद (पाकिस्तान) एशिया का सबसे गर्म स्थल है।

अफ्रीका (Africa) महाद्वीप की जानकारी

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 20.3% है, यह यूरेशिया के द.प. में स्थित है। अफ़्रीका के विशाल महाद्वीप का पता सबसे पहले योरोपीय नाविकों ने 19वीं सदी में लगाया।
  • धरातल– अफ्रीका महादेश का धरातल प्राचीन गोंडवाना लैंड का ही एक भाग है। बड़े पठारों के बीच अनेक छोटे-छोटे पठार विभिन्न ढाल वाले हैं। इसके उत्तर में विश्व का बृहत्तम शुष्क मरुस्थल सहारा स्थित है।
  • जलप्रवाह प्रणाली–  इसके नदी बेसिनों का मानव सभ्यता के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है, जिसमें नील नदी बेसिन का विशेष स्थान है। अफ़्रीका की अधिकांश नदीयाँ मध्य अफ़्रीका के उच्च पठारी भांग से निकलती हैं।
  • संरचना और खनिज– अफ्रीकन एक बहुमूल्य खनिजों जैसे सोना हीरा और प्लेट में नियम के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है अन्य खनिज के रूप में कोबाल्ट मैगजीन क्रोमियम टीन बॉक्साइट यूरेनियम तांबा एवं खनिज तेल के भंडार हैं।
  • जलवायु– यहाँ खूब वर्षा होती है।  नील, नाइजर, जेम्बेजी, कांगो, लिम्पोपो एवं ओरंज इस महाद्वीप की बड़ी नदियाँ हैं।  दक्षिण अफ़्रीका के पठारी भाग में उष्ण शीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है। समुद्र से दूर होने से यहाँ की जलवायु विषम तथा अत्यन्त शुष्क है।
  • प्राकृतिक वनस्पति– इसके वनों के प्रमुख वृक्षों में महोगनी, रबड़, ताड़, आबनूस, गटापार्चा, बांस, सिनकोना और रोजवुड हैं।
  • जीवजंतु– इन घने जंगलों में विभिन्न प्रकार के बन्दर, हाथी, दरियाई घोड़ा (हिप्पो), चिम्पैंजी, गोरिल्ला, चीता, भैंसा, साँप, अजगर आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं। यहाँ सीसी (TseTse) नामक मक्खी पाई जाती है। नदियों में मगर पाये जाते हैं।

अफ्रीका महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
  • सबसे छोटा देश – मेओटी
  • सबसे लम्बी नदी – नील नदी
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो ( 5895 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
  • विश्व का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश मिस्र है।
  • विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क ‘मसाईमारा’ (कीनिया) में है।
  • विश्व का सबसे बड़ा कोको-उत्पादक ‘आइवरी-कोस्ट’ है। (चोकलेट निर्माण में प्रयुक्त)

उत्तरी अमेरिका (North America) महाद्वीप की जानकारी

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 16.2% है, यह महाद्वीप एशिया का लगभग आधा तथा यूरोप का लगभग दोगुना है। क्रिस्टोफर कोलंबस (Christopher Columbus) उत्तरी अमेरिका की खोज 12 अक्टूबर, 1492 की थी।
  • धरातल– इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग 2,47,09,000 वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का 4.8% या कुल भूभाग का16.5%। यह महाद्वीप पश्चिम में प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है।
  • जलप्रवाह प्रणाली– उत्तर अमेरिका की प्रमुख नदी-घाटियाँ मिसिसिपी और मिसोरी नदियों से मिलकर बनी है और इन दोनो नदियों की संयुक्त लम्बाई अमेज़न नदी के बराबर है।
  • संरचना और खनिज– उत्तर अमेरिका खनिज संसाधनों में अति समृद्ध महाद्वीप है । इस महाद्वीप में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, निकिल, जस्ता, सीसा, सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा प्रमुखता से पाए जाते हैं।
  • जलवायु– ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप के उत्तरी भाग को छोड़कर समस्त उत्तर अमेरिका महाद्वीप गर्म रहता है। महाद्वीप में प्रायः वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। महाद्वीप के उत्तरी भाग के पश्चिमी तट पर पछुआ पवनों का प्रभाव रहता है। इस कारण शीत ऋतु में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में वर्षा होती है।
  • प्राकृतिक वनस्पति– उत्तरी अमेरिका में सदाबहार वनस्पति से लेकर मरुस्थलीय वनस्पति तक पाई जाती है। यहां वृहद हिमाच्छादित क्षेत्रों में काई तथा लाइकेन जैसी हिमाच्छादित वनस्पतियां भी मिलती हैं। वनस्पतियों के विकास में जलवायु, मिट्टी तथा स्थलाकृतियों का व्यापक प्रभाव पड़ा है। यहां वनस्पतियों के वितरण तथा वर्षा के वितरण में एकरूपता पाई जाती है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
  • सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउंट मैकिनले ] ( 6194 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
  • न्यूयॉर्क का “कनेडी वायु पत्तन” विश्व का सबसे व्यस्त पत्तन है।
  • न्यूयॉर्क अपने गगनचुम्बी भवनों के लिए जाना जाता है। यह U.S.A. का सबसे बड़ा नगर है।
  • शिकागो को “हवाई शहर” (विंडी सिटी) कहते हैं। विश्व का सबसे बड़ा बूचडखाना भी यही है।

दक्षिणी अमेरिका (South America) महाद्वीप की जानकारी

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 11.9% है। यह भारत से लगभग 5 गुणा तथा यूरोप से लगभग दो गुणा बड़ा है। 1492 में कृषि पर कलम बस ने की थी।
  • धरातल– दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग 7,200 किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई 5,120 किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग 6 गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है।
  • जलप्रवाह प्रणाली– इस महाद्वीप की सबसे प्रमुख नदी अमेजन विश्व की सबसे विशाल नदी है जिसमें दुनिया की किसी भी नदी की तुलना में अधिक जल प्रवाहित होता है। 6300 किलोमीटर लम्बी यह नदी पेरु देश में एण्डीज पर्वत श्रृंखला से निकलकर ब्राज़ील देश में पश्चिम से पूर्व बहती हुई अन्ध महासागर में गिरती है।
  • संरचना और खनिज– दक्षिण अमेरिका में खनिज लौह के अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ पाये जाते हैं जिनमें मैंगनीज, अभ्रक, टिन, तांबा, बाक्साइट, जस्ता, सीसा, चाँदी आदि महत्वपूर्ण है। शक्ति संसाधनों में पेट्रोलियम और जलविद्युत उल्लेखनीय हैं।
  • जलवायु– दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है इसलिए यहाँ की जलवायु मोटे तौर पर गर्म एवं नम है। इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में पड़ने की वजह से यहाँ के ऋतुओं का क्रम उत्तरी गोलार्ध के विपरीत होता है। यहाँ जनवरी में गर्मी की ऋतु तथा जुलाई में जाड़े की ऋतु होती है।
  • प्राकृतिक वनस्पति– सवाना’ वनस्पति दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण वनस्पति है। यह वनस्पति दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी के उत्तर में विकसित होती है। सवाना वनस्पति को महाद्वीप के उत्तर में ओरिनोको नदी द्रोणी में ‘लानोस’ कहा जाता है। इसके अलावा इसे महाद्वीप के दक्षिण में ब्राज़ील के मध्यवर्ती भाग में ‘कंपोस’ कहते हैं।
  • जीवजंतु– दक्षिण अमेरिका के वनों में विचित्र वन्य जीव पाये जाते हैं। यहाँ के प्रमुख वन्य जीव कोंडोर, रीआ, मकड़ा-बंदर आदि हैं। कोंडोर संसार का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी है। रीआ भी एक पक्षी है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील
  • सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप
  • सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – आकोंकागुआ / आकोंकाग्वा / एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )
  • विश्व का शुष्कतम मरुस्थल “आटाकामा” चिली, में स्थित है।
  • ‘लापाज’ (बोलबिया) विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी है।
  • ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान है।

अंटार्कटिका (Antarctica) महाद्वीप की जानकारी

  •  क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 9.4% है। यहाँ हमेशा बर्फ जमी रहती है इसलिए इसे ‘बर्फीला’ महाद्वीप कहा जाता है। फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन ने अंटार्कटिका को 27 जनवरी 1820 को, एडवर्ड ब्रांसफील्ड से तीन दिन बाद और नैथानियल पामर से दस महीने (नवम्बर 1820) पहले देखा था।
  • धरातल– यह हिमचादर 1.4 करोड़ वर्ग किमी पर फैली हुई है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल 12 लाख वर्ग किमी से ज़रा अधिक है, यानि अंटार्कटिक हिमचादर भारत से 10 गुना अधिक क्षेत्र पर विस्तृत है।
  • जलप्रवाह प्रणाली– इसमें 3 करोड़ घन किमी जल क़ैद है और यह विश्व के कुल मीठे पानी का 90%) है। अंटार्कटिका को एक रेगिस्तान माना जाता है, क्योंकि यहाँ का वार्षिक वर्षण केवल 200 मिमी (8 इंच) है और उसमे भी ज्यादातर तटीय क्षेत्रों में ही होता है।
  • संरचना और खनिज– वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका के बर्फ़ीले पहाड़ों में हीरा मौजूद होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं. शोधकर्ताओं ने इस बर्फ़ीले क्षेत्र में एक ख़ास क़िस्म की चट्टान की पहचान की है जिसमें हीरे मिलने की संभावना होती है।
  • जलवायु–  यह नदियां अपेक्षाकृत भारी मात्रा में बर्फ गिराती हैं। अंटार्कटिका में जब सतह का तापमान बढ़ जाता है और बर्फ जमाने लायक नहीं रह जाता है, तब वहां बर्फबारी की जगह बारिश होती है।
  • प्राकृतिक वनस्पति, जीवजंतु–  यहाँ सिर्फ शीतानुकूलित पौधे और जीव ही जीवित, रह सकते हैं, जिनमें पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव के अलावा टुंड्रा वनस्पति भी शामिल हैं।

अंटार्कटिका महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • रॉस सागर व वेडेल सागर अंटार्कटिका के ही भाग हैं।
  • यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
  • क्वीन मोड वर्वत श्रेणी इसे दो भागों में विभाजित करती है।
  • यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • सबसे ऊँचा (5140 मीटर) पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ
  • यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती हैं।
  • विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिका के ‘वोस्ताॅक’ में रिकॉर्ड किया गया था। जो -89.2°C है।
  • माउंट एर्बुश अंटार्कटिका का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।

यूरोप (Europe) महाद्वीप की जानकारी

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 6.7% है। एक रोचक बात यह है की भौगोलिक (भौतिक) दृष्टि से एशिया का ही भाग है, लेकिन कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक कारणों से यह एक अलग महाद्वीप बन गया है। यूरोप का इतिहास यूरोप में मानव ईसापूर्व 35,000 के आसपास आया। ग्रीक (यूनानी) तथा लातिनी (रोम) राज्यों की स्थापना प्रथम सहस्त्राब्दी के पूर्वार्ध में हुई। इन दोनों संस्कृतियों ने आधुनिक य़ूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया है।
  • धरातल– यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पूर्व में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं।
  • जलप्रवाह प्रणाली– यूरोप की नदियों की एक विशेषता है कि ये अपना मार्ग स्वयं नहीं बनाती बल्कि पर्वतीय ढाल के अनुरूप चलती है। यूरोप की केवल एल्ब नदी ही ऐसी है, जो पहाड़ को काटकर अपना मार्ग बनाती है और यह पूर्वगामी नदी का उदाहरण प्रस्तुत करती है। यूरोप के 50 देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है।
  • संरचना और खनिज– यूरोप खनिज संसाधन में धनी महादेश माना जाता है। विश्व का एक-तिहाई खनिज इसी महादेश से प्राप्त हाेाता है। यह महादेश, कोयला, लोहा, बॉक्साइड, जस्ता, सीसा, पोटाश, गंधक आदि खनिजों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, पर कुछ खनिज-टिन, अबरख, हीरा, सोना आदि नहीं मिलते। लौह अयस्क-विश्व में सर्वाधिक लौह- अयस्क उत्पादक महादेश यूरोप ही है।
  • जलवायु– यूरोप में 4 प्रकार की जलवायु पाई जाती है। यूरोप की जलवायु पर उच्चावच, सागर की निकटता, पछुआ पवनें तथा गर्म उत्तरी अटलांटिक ड्रिफ्ट का प्रभाव पड़ता है।
  • प्राकृतिक वनस्पति– यहाँ के प्रमुख वृक्ष चीड़, स्प्रूस, सिलवर, फर, बर्च, बलूत आदि हैं। इन वनों में भालू, भेड़िया एवं मिंक आदि पशु पाए जाते हैं। टैगा प्रदेश के दक्षिण में कम वर्षा होती है अतः यहाँ शीतोष्ण घास के मैदान मिलते हैं जिन्हें स्टेपीज कहा जाता है। यह मैदान दक्षिणी रूस, रूमानिया एवं हंगरी के डेन्यूब प्रदेश में विस्तृत है।
  • जीवजंतु–  जीव-जन्तुओं में ध्रुवीय भालू, रेंडियर, लोमड़ी तथा पानी में सील एवं व्हेल पाए जाते हैं।

यूरोप महाद्वीप के रोचक तथ्य   

  • सबसे बड़ा देश – रूस
  • सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी
  • सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – लैडोगा
  • यूरोप में अंगूर तथा जैतून का सबसे बड़ा उत्पादक देश इटली है।
  • “स्विटजरलैंड” को “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है। ‘यूरोप का खेल का मैदान’।
  • यूरोप में “यूक्रेन” को “विश्व की रोटी की डलिया” कहा जाता है। क्योंकि यहां उपजाऊ चरनोजम मिट्टी से स्टेपी-प्रदेश में सबसे अधिक गेहूं पैदा होता है। विश्व का अन्न भण्डार। 

ऑस्ट्रेलिया (Australia) महाद्वीप की जानकारी

  • क्षेत्र– यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 5.7% है। यह एशिया के द. पूर्व में स्थित है। यह पूरी तरह द. गोलार्द्ध में स्थित है। विलेम जैन्सज़ून को सन 1606 में ऑस्ट्रेलिया की खोज की।
  • धरातल– ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया एशिया से अराफुरा और तिमुर समुद्रों के कारण विभाजित है।
  • जलप्रवाह प्रणाली– मुरे-डार्लिंग, मुर्रुंबिजी नदी, डार्लिंग नदी, लछलन नदी, वार्रेगो नदी, कूपर क्रीक, पारू नदी ऑस्ट्रेलिया की नदियां है।
  • संरचना और खनिज– ऑस्ट्रेलिया का बॉक्साडर उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान है। दक्षिणी महाद्वीपों में कोयला उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया का प्रथम स्थान है तथा लौह अयस्क उत्पादन में दूसरा स्थान है। कुतान्न लोहा क्षेत्र। इसकी मिट्टी सबसे पुरानी और कम उर्वरक है और सबसे सूखा आवासीय महाद्वीप है।
  • जलवायु– गर्मी दिसंबर से फरवरी तक होती है, जब ऑस्ट्रेलिया की जलवायु 19°C और 30°C . के बीच है (सबसे गर्म दिन); जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है, यह आपके शहर के आधार पर भिन्न होता है, उत्तर में आपको बहुत अधिक तापमान मिलेगा, लेकिन दक्षिण में आपको थोड़ा कम तापमान मिलेगा।
  • प्राकृतिक वनस्पति– इनमें सागौन, बाँस, शीशम, साल, देवदार, महोगनी आदि के वृक्ष मिलते हैं। उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु/सवाना जलवायु प्रदेश- सवाना का अधिकतर भाग उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में है।
  • जीवजंतु– यह क्षेत्र पशुचारण के लिए प्रसिद्ध है। 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रोचक तथ्य

  • सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
  • सबसे छोटा देश – नौरू
  • सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [ Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – आयर झील
  • ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध सोने की खाने “कालगूर्ली” तथा “कूलगार्डी” है।
  • ऑस्ट्रेलिया की “ब्रोकेन–हिल्स” चांदी उत्खनन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला “ग्रेट डिवाइडिंग रेंज” है।

सातों महाद्वीपों में कौन-कौन से देश है?

एशिया महाद्वीप के देश

एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी है। 

चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, फिलीपीन्स, वियतनाम, तुर्की, ईरान, थाईलैंड, म्यांमार, साउथ कोरिया, इराक, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान, मलेशिया, यमन, नेपाल, नार्थ कोरिया, श्रीलंका, कज़ाख़स्तान, सीरिया, कम्बोडिआ, जॉर्डन, अज़रबैज़ान, संयुक्त अरब एमिरेट्स, ताजीकिस्तान, इजराइल, लाओस, लेबनॉन, किर्ग़िज़स्तान, तुर्कमेनिस्तान, सिंगापुर, ओमान, पलेस्टाइन, कुवैत, जॉर्जिया, मंगोलिया, अर्मेनिआ, क़तर, बहरीन, Timor-Leste, सायप्रस, भूटान, मालदीव, ब्रूनेई

अफ्रीका महाद्वीप के देश

मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, लीबिया, मोरक्को, नाइजीरिया, अंगोला, नामीबिया, सूडान, दक्षिण सूडान, कांगो ( ज़ायरे ), कांगो गणराज्य, सोमालिया, सेशेल्स, इथोपिया, युगाण्ड, बोत्सवाना, कीनिया, मॉरीशस, तंजानिया, जाम्बिया, अल्जीरिया, रवांडा, जिम्बाब्वे, सेनेगल, बुर्किनाफासो, माली, मोजाम्बिक, बेनिन, बुरुंडी, केप वर्डे, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, कोमोरोस, आइवरी कोस्ट, जिबूती, भूमध्यरेखीय गिनी, इरिट्रिया, गैबन, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी-बिसाऊ, लेसोथो, लाइबेरिया, मेडागास्कर, मलावी, मॉरिटानिया, नाइज़र, सियरा लियोन, स्वाजीलैंड, टोगो, ट्यूनीशिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश

बेलीज, कनाडा,कोस्टा रिका, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, संयुक्त राज्य अमेरिका, एंटीगुआ और बार्बूडा, बहामा, बारबाडोस, क्यूबा, डोमेनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, Saint Kitts and Nevis, सेंट लुसिआ, Saint Vincent and the Grenadines, त्रिनिदाद और टोबैगो

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश

अर्जेंटीना, बोलीविया, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, एक्वाडोर, गुयाना, परागुआ, पेरू, सूरीनाम, उरुग्वे,वेनेजुएला 

अंटार्कटिका महाद्वीप के देश 

अंटार्कटिका दुनिया का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है। जिसमें एक भी देश नहीं है आर्कटिक क्षेत्र में आर्कटिक महासागर (जो उत्तरी ध्रुव पर फैला है), कनाडा के कुछ भाग, ग्रीनलैंड (डेनमार्क का एक क्षेत्र), रूस का कुछ हिस्सा, संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का), आइसलैंड, नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड शामिल हैं।

यूरोप महाद्वीप महाद्वीप के देश

अल्बानिया, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया, अंडोरा, इटली, एस्टोनिया, क्रोएशिया, यूनान ( ग्रीस ), चेक गणराज्य, जर्मनी, डेनमार्क, नॉर्वे, नीदरलैंड ( हॉलैंड ), पुर्तगाल, पोलैंड, फिनलैंड, फ्रांस, बुल्गारिया, बेल्जियम, बेलारूस, बोस्निया-हेर्ज़ेगोविना, माल्टा, मॉल्डोवा, मेसीडोनिया, मोनाको, माण्टीनीग्रो, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, रोमानिया, लातविया, लक्ज़मबर्ग, लिथुआनिया, लिशतेनस्तिन, सान मारिनो, स्पेन, स्लोवाकिया, स्लोवीनिया, स्विट्ज़रलैंड, स्वीडन, सर्बिया , हंगरी, होली सी ( वेटिकन सिटी ), कोसोवो

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश

ऑस्ट्रेलिया, पापुआ नई गिन्नी, न्यूज़ीलैंड, फिजी, सोलोमन आइलैंड, माइक्रोनेशिया, वानुअतु, समोआ, किरिबाती, टोंगा, मार्शल आइलैंड, पलाऊ, तुवालु, नाउरू 

 

महाद्वीपों के उपनाम

  • एशिया –  विषमताओं का महाद्वीप
  • अफ्रीका –  अंध महाद्वीप
  • उतरी अमेरिका – नई दुनिया
  • दक्षिणी अमेरिका – पक्षियों का महाद्वीप, निर्धन निवासियों का धनी महाद्वीप
  • अंटार्कटिका –  विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप श्वेत महाद्वीप सफेद रेगिस्तान, बर्फीला महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा रेफ्रीजरेटर, गतिशील महाद्वीप
  • यूरोप – आधुनिक सभ्यता का केन्द्र, प्रायद्वीपों का महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व महाद्वीप।
  • आस्ट्रेलिया – लैण्ड ऑफ कंगारू, द लैण्ड ऑफ गोल्डन फ्लीस (सुनहरी ऊन,)प्यासी भूमि का देश ओसनीया महाद्वीप, द्वीपीय महाद्वीप, धरती का अंत मैदानों की धरती

क्षेत्रफल की दृष्टि से – सबसे बड़ा महाद्वीप

  • एशिया – 29.5%
  • अफ्रीका – 20.4%
  • उत्तरी अमेरिका – 16.5%
  • दक्षिण अमेरिका – 12%
  • यूरोप – 6.8%
  • अंटार्कटिका – 9.6%
  • आस्ट्रेलिया – 5.9%

जनसंख्या की दृष्टि से – सबसे बड़ा महाद्वीप

  • एशिया – 59.5%
  • अफ्रीका – 16.9%
  • यूरोप – 9.7%
  • उत्तरी अमेरिका – 7.7%
  • दक्षिण अमेरिका – 5.6%
  • ऑस्ट्रेलिया – 0.5%
  • अंटार्कटिका – 0.000002

जनसंख्या घनत्व के हिसाब से महाद्वीप

  • एशिया – 100 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • यूरोप – 72.9 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • अफ्रीका – 36.4 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • उत्तरी अमेरिका – 22.9 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • दक्षिण अमेरिका – 21.4 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • ऑस्ट्रेलिया – 4.19 प्रति किलो मीटर स्क्वायर
  • अंटार्कटिका – 0.00007 प्रति किलो मीटर स्क्वायर

सातों महाद्वीपों की जनसंख्या कितनी है? 

  • एशिया – 4,462,676,731
  • अफ्रीका – 1,225,080,510
  • यूरोप – 741,447,158
  • उत्तरी अमेरिका – 579,024,000
  • दक्षिण अमेरिका – 420,458,044
  • ऑस्ट्रेलिया – 40,117,432
  • अंटार्कटिका – 1000.

7  महाद्वीपों का क्षेत्रफल कितना है? 

  • एशिया – 44,579,000 वर्ग किलोमीटर
  • यूरोप – 10,180,000 वर्ग किलोमीटर
  • अफ्रीका – 29.3 वर्ग किलोमीटर
  • उत्तरी अमेरिका – 24,709,000 वर्ग किलोमीटर
  • दक्षिण अमेरिका -17,840,000 वर्ग किलोमीटर
  • अंटार्कटिका -14,000,000 वर्ग किलोमीटर
  • ऑस्ट्रेलिया – 8,525,989 वर्ग किलोमीटर

विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से हैं?

1. एशिया (Asia)

2. अफ्रीका (Africa) 

3. उत्तरी अमेरिका (North America)

4. दक्षिणी अमेरिका (South America)

5. अंटार्कटिका (Antarctica)

6. यूरोप (Europe)

7. ऑस्ट्रेलिया (Australia

एशिया में कुल कितने देश है?

48 देश है एशिया में। 

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

चीन एशिया का सबसे बड़ा देश है। 

हमारी पृथ्वी पर कुल कितने देश हैं?

वर्तमान समय में दुनिया में कुल 195 देश स्थित है, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

रूस क्षेत्रफल की दृस्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

एशिया की राजधानी कौन सी है?

एशिया की कोई राजधानी नहीं होती। एशिया में स्थित देशों की राजधानी होती है।

निष्कर्ष:

इस पोस्ट से हमने आपको महाद्वीपों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके नाम, कुछ तथ्य, महाद्वीपों की जानकारी, महाद्वीप के उपनाम को बताया है। इसके साथ अन्य कई जानकारी दी गई है। जिसकी मदद से आपको महाद्वीपों के बारे मे जानने को मिलेगा। हमे उम्मदी है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। हमारे पोस्ट को जरूर Share करें।